अर्थ : वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो।
उदाहरण :
समाज में मूर्खों की कमी नहीं है।
पर्यायवाची : अंधखोपड़ी, अगुणज्ञ, अजानी, अज्ञानी, अनाड़ी, अनारी, अन्धखोपड़ी, अमस, अरस, अल्हड़, अविचारी, अविपश्चित, अविवेकी, अहमक, अहमक़, उजड्ड, उजबक, गँवार, गदहा, गधा, घनचक्कर, घोंघा, चंडूल, चभोक, चुगद, चुग़द, चूतिया, ढक, ढक्कन, धुर्रा, धोंडा, धोंधा, नादान, नासमझ, निर्बुद्धि, बकलोल, बुद्धू, बेवकूफ, बेवकूफ़, बैल, मड्डी, माठू, मूढ़मति, मूढ़ात्मा, मूरख, मूर्ख, मूर्ख व्यक्ति, मूसरचंद, मूसरचन्द, मूसलचंद, मूसलचन्द, लल्लू, विवेकशून्य, शीन
अर्थ : जिसके मन में छल-कपट न हो और जो एकदम सीधा-सादा हो।
उदाहरण :
आजकल सीधे लोगों को बुद्धू समझा जाता है।
पर्यायवाची : अकुटिल, अबोध, अरबीला, अवक्र, उड़नफाखता, उड़नफाख्ता, निःकपट, निर्व्याज, निश्छल, निष्कपट, प्रांजल, भोला, भोला भाला, भोला-भाला, भोलाभाला, मुग्धमति, रास्तबाज, रास्तबाज़, सरल, साफ, साफ़, सीधा, सीधा सादा, सीधा-सादा, हसील